
टी-स्टेट न्यूज//यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र 1 गाजनोद में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों एवं हितग्राहियों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं जनभागीदारी के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।

आंगन मिलन कार्यक्रम “सेवा संकल्प अभियान”
आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। सेवा सेवा संकल्प पखवाड़े के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनहितैषी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सेवा भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। मातृ वंदना वंदना योजना के अंतर्गत हितग्राही महिला पूजा शर्मा व निकिता परमार का आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजू परमार सहायिका कृष्णा पाटीदार द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम में सरपंच ललिता निनामा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजु परमार सहायिकाओं कृष्णा पाटीदार ,राधा पग्गी बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सेवा कार्यों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाना रहा।


