
टी-स्टेट न्यूज// कानवन नरेंद्र सिंह राणा//
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय कानवन द्वारा दिवा शिविर का आयोजन दिनांक 29 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत खंडीगारा में “विकसित भारत 2047 के लिए नशा मुक्त भारत की थीम पर” साथ ही*”सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विविध सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ईश्वरलाल ओसारी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम खंडिगारा की आंगनवाड़ी
में (NSS)के स्वयंसेवकों एवं समस्त स्टाफ द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए पेंसिल, एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत खंडीगारा के सरपंच दिनेश रघुवंशी , सचिव रणजीतसिंह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उर्मिला सोलंकी ,अंकिता विश्वकर्मा ,भावना रघुवंशी सहायिका द्वारा महाविद्यालय टीम का आभार व्यक्त किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम खंडिगारा में नशा मुक्त भारत जनजागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने पूरे गांव में भ्रमण कर, हम सबने ठाना है, नशा मुक्त समाज बनाना है”, नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे जोरदार नारों के साथ ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर एवं गांव में एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। सभी स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सफाई की और “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ईश्वरलाल ओसारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना है इस पूरे कार्यक्रम में राष्टीय सेवा योजना के प्रभारी प्रेम सिंह अनारे का सफल संचालन राष्टीय सेवा योजना ( NSS) टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ प्रो. राम ठाकुर डॉ. गजानंद ठाकुर डॉ. शोभाराम डावर , अजय सोलंकी शांतिलाल चौहान श्रीमती किरण चौहान , पूजा सोलंकी, निर्मला चौहान उपस्थित रहे।


