
रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला ।
जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा दिवस मनाया जा रहा है उसी अभियान के तहत ग्राम रातीतलाई में भी सुपरवाइजर श्रीमती वनिता सिंधु के मार्गदर्शन में धराड़ सेक्टर की आंगनबाड़ी केंद्र रातीतलाई में महिलाओं से सवांद करते हुए बच्चों को पोषण व अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा डाबला ओर सहायिका पवित्रा मईड़ा द्वारा बताया गया
इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया तथा मेरी कहानी मेरी सफलता योजना के लाभार्थियों से संवाद किया गया तथा पोषण माह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र पर पौधारोपण भी किया गया जहाँ महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे ।


