बाकानेर संकुल के बच्चे जाएंगे पेंच अभ्यारण

13437

टी-स्टेट न्यूज//विश्वजीत सेन बाकानेर//

जिला स्तरीय मोगली बाल उत्सव में संकुल केंद्र कन्या उमावि बाकानेर से कनिष्ठ वर्ग से कुमारी सारिका पिता गोरेलाल मौर्य माध्यमिक विद्यालय धनखेड़ी एवं शिवराज पिता कैलाश सिंगारे सांदीपनि उमावि बाकानेर से राज्य स्तर पर चयनित हुए हैं, आज जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में पूरे जिले के 13 विकासखंड से बच्चों ने मोगली बाल उत्सव के तहत सहभागिता की थी जिसके फाइनल राउंड में उमरबन विकासखंड की संकुल बाकानेर की कनिष्ठ टीम में जिला स्तर पर यह उपलब्धि प्राप्त की है,

आगे राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव पेंच अभ्यारण सिवनी में आयोजित किया जाएगा जहां पर चयनित छात्रों के द्वारा जिले का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। वरिष्ठ वर्ग से भी उमरबन विकासखंड के बच्चे द्वितीय स्थान पर रहे।बच्चों की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण सूर्यवंशी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक राजेश रावल, अकादमिक समन्वयक देवेंद्रसिंह सोलंकी ,


संकुल प्राचार्य श्रीमती किरण वास्केल, सांदीपनि उमावि प्राचार्य अनीता सोनी, जनशिक्षक तेजालाल पंवार,मार्गदर्शक द्वय विशाल वर्मा एवं अनिल पागनीस, संकुल के शिक्षक प्रकाश बोर्डिया, गंगाराम अलावा, मोहन वास्केल, महेश भवेल , झिंगालाल मौर्य, अहिल्या बेनल, मेघा बोर्डिया सहित समस्त शिक्षक साथियों में हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here