कलेक्टर अजय कटेसरिया ने एसडीएम सैलाना सुनील जायसवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया

टी-स्टेट न्यूज//दिलीप तंवर//
रतलाम, 28 सितंबर 2026। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना के कन्या छात्रावास में 15 सितंबर 2026 को कक्षा 12वीं की छात्रा वर्षा पिता टीकाराम सोलंकी की मृत्यु की घटना के संबंध में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।
घटना के कारण क्षेत्र की
कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 196 के तहत मजिस्ट्रियल जांच संस्थित की गई है। जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी सैलाना सुनील जायसवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे घटना की मजिस्ट्रियल जांच 15 दिवस में पूर्ण कर स्पष्ट अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।


