जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य : कलेक्टर कटेसरिया

13290 1

रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला ।

कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा लोक निर्माण विभाग की अनुशंसा के आधार पर जिले के पिपलौदा, आलोट एवं रतलाम विकासखंड के 25 पुराने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भवनों को जीर्ण-शीर्ण घोषित किया गया है। उक्त विद्यालय भवनों का उपयोग अब शैक्षणिक कार्य के लिए नहीं किया जाएगा।

जीर्ण-शीर्ण घोषित विद्यालय भवनों में विकासखंड पिपलौदा के प्रा.वि. हतनारा, प्रा.वि. पंचेवा, प्रा.वि. खेड़ावदा एवं प्रा.वि. छोटीनाल शामिल हैं। विकासखंड आलोट के प्रा.वि. पिपलियापीथा एवं एकीकृत मा.वि. बामनखेड़ी को जीर्ण-शीर्ण घोषित किया गया है।

विकासखंड रतलाम में प्रा.वि. चिकलिया क्र.-1, ई.जी.एस. हरिजन बस्ती पंचेड़, प्रा.वि. कलोलीखुर्द, प्रा.वि. भटूनी, हाईस्कूल सेमलिया, प्रा.वि. सज्जनपाड़ा, मा.वि. धतुरिया, यू.ई.जी.एस. गुजरपाड़ा, प्रा.वि. कालूखेड़ी, प्रा.वि. सरवड़, प्रा.वि. कुड़ीपाड़ा, प्रा.वि. झरखेड़ी, प्रा.वि. लालगुवाड़ी, एकीकृत मा.वि. बोरवाना, प्रा.वि. जवाहर नगर, हाईस्कूल प्रीतमनगर, प्रा.वि. बीड़पाड़ा, शा.प्रा.वि. नई आबादी पंचेड़ तथा शा. प्रोन्नत प्रा.वि. चन्दोडिया के भवन शामिल हैं। कलेक्टर कटेसरिया के निर्देशानुसार जीर्ण-शीर्ण घोषित इन भवनों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here