
टी-स्टेट न्यूज//नरेंद्र राणा कानवन//
कानवन। शासकीय महाविद्यालय कानवन में हिंदी साहित्य एवं समाजशास्त्र विषय के शिक्षकों की कमी तथा महाविद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल एवं मुख्य गेट के अभाव को लेकर छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की

ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में हिंदी साहित्य एवं समाजशास्त्र विषय के नियमित प्राध्यापक लंबे समय से उपलब्ध नहीं हैं। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं होने से परीक्षा की तैयारी में भी परेशानी आ रही है।
इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल एवं मुख्य गेट नहीं होने से बाहरी व्यक्तियों एवं पशुओं का परिसर में प्रवेश होता रहता है। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ महाविद्यालय की संपत्ति को भी खतरा बना हुआ है।
इस अवसर पर नरेंद्र राणा ने कहा कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए हिंदी साहित्य एवं समाजशास्त्र के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था की जानी चाहिए तथा बाउंड्री वॉल एवं मुख्य गेट का निर्माण कराया जाना चाहिए। राणा ने चेतावनी दी कि शिक्षकों की पूर्ति सहित इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कॉलेज के बाहर धरना देकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। राजेश जी राठौड़ (राज श्री } पीयूष पावर रवि जी जाट गोपाल लिम्बोला कुणाल जसवाल मुस्कान प्रेमलता नेहा दुर्गा आदि उपस्थित थे


