
टी-स्टेट न्यूज//विश्वजीत सेन बाकानेर//
तहसील पत्रकार संघ मनावर की आवश्यक बैठक ग्राम सिंघाना में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकार स्वास्थ्य सहायता कोष, नवीन सदस्यता सहित पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में तहसील पत्रकार संघ के संरक्षक दिनेश पटेल,अध्यक्ष अशोक पाटीदार एवं सचिव दिलीप कुमरावत की उपस्थिति में सर्वसम्मति से तहसील पत्रकार संघ में संजय मिश्रा को संरक्षक तथा गोपाल बरफा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से सिंघाना इकाई के गठन का निर्णय लिया गया।
सर्वसम्मति से युवा पत्रकार चेतन जिराती को सिंघाना प्रेस क्लब इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा, दिलीप राठौड़, गोपाल बरफा, विजय राठौर, मनोहर परमार, रोनित राठौर, चेतन जिराती, आकाश पांडे, विजय बरफा एवं सावन जाट सिरसी सहित सिंघाना इकाई के पत्रकार उपस्थित रहे।


