
टी-स्टेट न्यूज// विश्वजीत सेन बाकानेर//
बेटी अद्विका सेन के नाम लगाया पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
विश्व बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों के प्रति प्रेम, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। विकास सेन, बाकानेर ने अपनी लाडली बेटी अद्विका सेन के साथ पौधारोपण कर बेटी और प्रकृति के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।
इस अवसर पर पिता विकास सेन ने अपनी बेटी अद्विका के साथ मिलकर पौधा रोपित किया। पौधारोपण के दौरान पिता-पुत्री के बीच दिखाई दिया यह स्नेह और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस तरह एक पौधे को प्रेम, देखभाल और संरक्षण से सींचकर बड़ा किया जाता है, उसी तरह बेटियों को भी प्यार, संस्कार, शिक्षा और समान अवसर देकर उनके सपनों को पंख दिए जाने चाहिए। विकास सेन ने कहा कि बेटियां परिवार की खुशियों का आधार होने के साथ-साथ समाज की शक्ति और भविष्य की उम्मीद हैं। बेटी के नाम लगाया गया यह पौधा उसके साथ-साथ बढ़ेगा और आने वाले वर्षों में हरियाली, छाया एवं स्वच्छ पर्यावरण का प्रतीक बनेगा।
उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि प्रत्येक परिवार बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाए तथा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। अद्विका सेन के साथ किया गया यह पौधारोपण केवल एक पौधा लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि बेटी के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ पर्यावरण के संकल्प का प्रतीक है। विश्व बेटी दिवस पर पिता द्वारा बेटी के साथ की गई यह पहल समाज में एक सकारात्मक और भावनात्मक संदेश देती है।


