
टी-स्टेट न्यूज//विश्वजीत सेन बाकानेर//
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित (बी-पैक्स) बिल्दा की वर्ष 2025-2026 कि वार्षिक साधारण सभा रविवार, 27 सितंबर 2026 को संस्था कार्यालय में आयोजित की गई। संस्था प्रबंधक नारायण चोयल ने वार्षिक पत्रको का वाचन किया गया जिसमें उपस्थित सदस्यो द्वारा सुना समझा व स्वीकृति दी गई। सभा में प्रशासक श्री बबलु चौहान संस्था के सदस्यों, कृषकों एवं संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
सभा के दौरान संस्था के वार्षिक कार्यों, कृषि ऋण, कृषक हितों, उपार्जन कार्य एवं संस्था की आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों द्वारा संस्था की गतिविधियों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक सुझाव भी रखे गए।
इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित धार कि शाखा गंधवानी के शाखा प्रबंधक श्री प्रकाश मिश्रा सहित शाखा कर्मचारी एवं संस्था कर्मचारी उपस्थित रहे। संस्था प्रबंधन द्वारा वार्षिक साधारण सभा में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।
संस्था प्रबंधक नारायण चोयल ने सर्वप्रथम ऋण जमा करने वाले सदस्यो गुलाबसिंह जी बिल्दा, डेबरसिंह जी बिल्दा, मोतेसिंह पिता गुलाब जामली को सम्मानित किया ।
सभा में संस्था के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा किसानों को सहकारी संस्था के माध्यम से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया गया।


