खेतों से कपास चोरी करने वाले 2 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 7.13 लाख का मशरूका जप्त

13117

टी-स्टेट न्यूज//दिलीप तंवर//

धार/कुक्षी। पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए किसानों के खेतों से बिना हुआ कपास चोरी करने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धार सचिन कुमार शर्मा के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय कुमार डावर, एसडीओपी कुक्षी राजीव अग्रवाल एवं थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई।

दिनांक 24.09.26 को फरियादी शैलेन्द्र पिता देवाराम पाटीदार एवं शिवांश पिता नारायण पाटीदार ने चौकी पर रिपोर्ट की कि ग्राम पुरा, कडमाल, कोडदा व पिपल्या में खेत किनारे रखे कपास के पोटले व बोरी अज्ञात कार सवार चुरा ले गए हैं। पुलिस ने अपराध क्र. 440/26 एवं 441/26 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बलेनो कार क्रमांक MP 09 BJ 6558 की पहचान हुई। वाहन स्वामी गौरव पिता भूरिया चौहान निवासी कोठडा बसावट निसरपुर से पूछताछ में उसने रोहित बोंडड के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कपास बेची गई राशि 13,900 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त 7 लाख रुपये कीमत की बलेनो कार जप्त की है। कुल जप्त मशरूका 7,13,900 रुपये आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपी – गौरव पिता भूरिया चौहान, 21 साल, निवासी कोठडा बसावट निसरपुर रोहित पिता शिवा बोंडड, 25 साल, निवासी कोठडा बसावट निसरपुर टीम में शामिल – चौकी प्रभारी निसरपुर जयपाल बिल्लौरे, सउनि भुवान चौहान, प्र.आर. प्रकाश भाभर, किशोर, आर. रविन्द्र, थानसिंह, गौरव, सुभाष, किशन।

    News Desk
    News Deskhttps://t-statenews.in
    संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
    Latest news
    - Advertisement -spot_img
    Related news

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here