मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 616 विद्यालयों के 20 हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

13099

रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में जिले की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे सपनों का भारत’ था। इसमें जिले के 616 विद्यालयों के लगभग 20 हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में 12 विद्यार्थियों ने भाषण प्रस्तुत किए तथा 250 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने, देश में हुए बदलावों पर चिंतन करने तथा भविष्य के लिए स्वयं को तैयार करने का माध्यम है। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और भावों को चित्रों के माध्यम से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया है। सभी चित्र प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप प्रदर्शित किए गए हैं।

मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। देश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं का निर्माण देश में ही करने पर कार्य किया जा रहा है। सरकार हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने और चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने वैचारिक विकास पर ध्यान देना चाहिए। भाषण प्रतियोगिता जैसे आयोजन बच्चों में अभिव्यक्ति की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने अपने सपनों और कल्पनाओं को धरातल पर उतारा है।

विकासखंड स्तर से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर करेंगे सहभागिता प्रतियोगिता का आयोजन पहले विद्यालय स्तर पर, इसके पश्चात विकासखंड स्तर पर तथा अंत में जिला स्तर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा पांच सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के पांच विजेताओं को भी अतिथियों ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त 18 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम — नव्या नागरिया, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवगढ़ (सैलाना)। द्वितीय — खुशाल सिंह परमार, शासकीय हाईस्कूल, घटला (रतलाम)। तृतीय — हर्षिता बामनिया, शासकीय माध्यमिक विद्यालय, तालिदाना (पिपलोदा)। चतुर्थ — प्रियंका धाकड़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिपलिया जोधा (जावरा)। पंचम — विकास झोडिया, शासकीय हाईस्कूल, केलकच्छ (बाजना)।

  1. भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रथम — हर्षवर्धन सिंह झाला, संस्कार एकेडमी, भूतिया (आलोट)। द्वितीय — भव्य शर्मा, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, रतलाम। तृतीय — कृष्णा चौहान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शेरपुर। चतुर्थ — कु. गारी राठौर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाजना। पंचम — कु. लेखनी बरमेचा, समता इंटरनेशनल स्कूल, रतलाम।
  2. कार्यक्रम में जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, श्री अनुज शर्मा, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी, डीपीसी राजपूत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here