
टी-स्टेट न्यूज//विश्वजीत सेन बाकानेर//
मेरे सपनों का भारत राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में गणपुर संकुल स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तथा चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुकी ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम हाइस्कूल गणपुर की कक्षा 7 वीं की छात्रा कुमारी आलिया पिता असलम मंसूरी का चित्रकला प्रतियोगिता मे जिला स्तर पर चयन हुआ है।
संस्था के संचालक पंडित विजय कामदार सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने आलिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।


