बाकानेर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पाक्सो एक्ट के आरोपियों को जेल भेजा

13078

टी-स्टेट न्यूज//विश्वजीत सेन बाकानेर//

मनावर थाना अंतर्गत चौकी बाकानेर पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के भीतर पाक्सो एक्ट के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 सितंबर 2026 को फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 658/2026 धारा 137(2),87, 64(1),64(2),(एम), 70(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पाक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर ग्राम छोटी खरगोन थाना मनावर के आरोपीगण महेंद्र पिता गलसिंह तथा लोकेंद्र पिता निहाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है।उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही मे थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव,चौकी प्रभारी बाकानेर उप निरीक्षक मनोज पाटीदार,सउनि महेश जाट,प्रधान आरक्षक बिशन मुजाल्दा,आरक्षक 999 राकेश कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here