सेवा-संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता 26 यानी कल

मेरे सपनों का भारत-सेवा’ विषय पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि सागोद रोड पर होगा आयोजन ।

11019 3

रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला ।

डीईओ सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि सेवा-संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘‘मेरे सपनों का भारत-सेवा’’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर शनिवार को प्रातः 11:30 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागोद रोड रतलाम में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं सुक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम मंत्री मध्‍यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप होंगे।

चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों से 1-1 चयनित प्रतिभागी अपनी चित्रकला के माध्यम से अपने “सपनों का भारत” प्रदर्शित करेंगे। भाषण प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक विकासखंड से 2-2 चयनित ओजस्वी प्रतिभागी अपने विचारों की अभिव्यक्ति देंगे।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम 5 चयनित विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here