
टी-स्टेट न्यूज// विश्वजीत सेन बाकानेर//
गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ… की भावुक विनती कर मूर्ति विसर्जन कर दस दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का आज समापन हुआ। गणेश चतुर्थी के दिन श्रद्धा- भक्ति के साथ उत्साह पूर्वक डोल ढमाके से लाकर गणेश जी स्थापना की। प्रतिदिन आरती कर गणेश जी का प्रिय मोदक का भोग लगाकर सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई, घर- घर गणेश जी विराजमान हुए। घरों, मंदिरों एवं सार्वजनिक पांडलों में आकर्षक झील मिल विद्युत साज सज्जा की गई छोटे बडे धार्मिक एवं मनोरंजन के कार्यक्रम भी हुए, देखते ही देखते दस दिन बीत गए पता ही नही चला, नन्हे मुन्नों ने आज अनंत चतुर्दशी पर विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को श्रद्धा पूर्वक भावभीनी विदाई दी।


