
टी-स्टेट न्यूज// विश्वजीत सेन बाकानेर//
धार जिले सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बाकानेर अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्या.(बी-पैक्स) मिर्जापुर की वर्ष 2025-2026 की वार्षिक साधारण सभा गुरूवार 24 सितंबर 2026 को संस्था कार्यालय में सपन्न हुई। सभा के मुख्य अतिथि भुतपूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह चौहान, सिगदार कन्नौज, डोंगरसिंह मण्डलोई, दिलीप चौहान, तेरसिंह वास्केल संस्था के सदस्यो एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। संस्था के प्रबंधक विरेन्द्र कानुनगो द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन एवं कार्यसुची का वाचन किया गया।
शाखा – बाकानेर की शाखा प्रबंधक रंजना पाटीदार विषेष रूप से उपस्थित रही। संस्था मिर्जापुर में विगत वर्षो में संस्था में नियमित रूप से लेन देन का व्यवहार करने वाले कृषको को पुष्पमाला श्रीफल साफा एवं साल से सम्मानीत किया गया। संस्था में उत्तम कार्य करने वाले कार्मचारी भारतसिंह चौहान एवं निरज भंवर को पुष्पमाला श्रीफल एवं उपहार से सम्मानीत किया गया। अंत में संस्था की ओर से सहायक प्रबंधक भारतसिंह चौहान ने उपस्थित शाखा प्रबंधक, संस्था कर्मचारीयों, संस्था सदस्यों एवं सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया तथा संस्था के कार्यो में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।


