
टी-स्टेट न्यूज// विश्वजीत सेन बाकानेर//
शास. उच्च. माध्य. वि. संकुल केंद्र गणपुर में आयोजित मेरे सपनों का भारत राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें संकुल केंद्र के अंतर्गत समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा इस प्रतियोगिता में सहभागिता की।
संकुल प्राचार्य गुलाब सिंह मुजाल्दा एवं संकुल जन शिक्षक अरुण पांडे, संकुल जन शिक्षक रमेश चंद्र काग ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।
इसके पश्चात चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता में ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल गणपुर की छात्रा कुमारी आलिया पिता असलम मंसूरी कक्षा सातवीं ने संकुल केंद्र में प्रथम स्थान तथा चित्रकला प्रतियोगिता में आलिया मंसूरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर विद्यालय संचालक पंडित विजय कामदार एवं विद्यालय के संचालीका चेतना कामदार एवं प्राचार्य द्वय शोभना पाटीदार, सुश्री कमला गेहलोत, वाइस प्रिंसिपल मीना वर्मा, कोऑर्डिनेटर सुश्री निशिका पाटीदार, आयुषी त्रिवेदी, अमृता मुकाती, पुष्पा बरफा, सुश्री मोहिनी पाटीदार, सोनाली आवासीया, प्रीति बाला मुजाल्दा, मुस्कान गहलोत, सुश्री नेहा मालवीय, सुश्री शिवानी सोलंकी, सुश्री प्रतिभा मंडलोई सुश्री कीर्ति मालवीय, सुश्री दिव्या मेवाडे आदि ने आलिया मंसूरी को संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बहुत-बहुत बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


