बहुउद्देश्यीय प्राथ.कृषि साख सह.स.मर्या.(बी-पैक्स) बाकानेर की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

12745 1

टी-स्टेट न्यूज//विश्वजीत सेन बाकानेर//

बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित (बी-पैक्स) बाकानेर की वर्ष 2025-26 की वार्षिक साधारण सभा बुधवार, 23 सितंबर 2026 को संस्था कार्यालय में संपन्न हुई। सभा में संस्था के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। सभा में संस्था के विभिन्न वार्षिक कार्यों, आय-व्यय, बजट एवं आगामी कार्ययोजना सहित निर्धारित कार्यसूची के विषयों पर चर्चा की गई। संस्था के प्रबंधक तुलसीराम वर्मा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन एवं कार्यसूची का वाचन किया गया तथा उपस्थित सदस्यों को संस्था की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।


इस अवसर पर ओमपालसिंह ठाकुर जी,कैलाश जी जाखड़, विजयसिंह जी चौहान, ध्यानसिंह दादा, कमलसिंह जी तोमर, अरविंद जी तंवर, ओमप्रकाश जी ब्राले, शंकर भाई तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बाकानेर की शाखा प्रबंधक रंजना जी पाटीदार मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सहकारी संस्था की गतिविधियों एवं कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।


सभा में संस्था के आगामी कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे गए। निर्धारित कार्यसूची के अनुसार चर्चा एवं आवश्यक कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात वार्षिक साधारण सभा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
अंत में संस्था की ओर से सहायक विकास सेन ने उपस्थित शाखा प्रबंधक, संस्था सदस्यों एवं सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया तथा संस्था के कार्यों में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here