मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत

12684

टी-स्टेट न्यूज// सेवा यात्रियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों ने दर्ज कराई सहभागिता मनावर,:-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत काशी से वडनगर से वाराणसी
एक यात्रा सेवा के नाम मनावर नगर में दोनों यात्रा का जल, जन सेवा संकल्प कलश एवं बाइक यात्रा का मनावर विधानसभा क्षेत्र में आत्मीय स्वागत किया गया


गुजरात के वडनगर से निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा की सेमल्दा फाटे पर यात्रा विधानसभा संयोजक एवं विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज के नेतृत्व में अगवानी की इस अवसर पर बाइक यात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। यात्रा के मनावर नगर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल, चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि गांधी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों एवं नागरिकों का स्वागत-सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों ने धन्यवाद की दीवार पर हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।.प्रातःकाल भगवान बंकनाथ महादेव के दर्शन पूजन कर दीप प्रज्वलित कर यात्रा आगे की ओर प्रस्थान की। भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस बाइक यात्रा का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, सुरमा सोलंकी, भाजपा कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला, पिंकी वान्केल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल बृजवासी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, धीरज बालेश्वर, लालसिंह बर्मन, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सोहन सोलकी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री मयूर पाटीदार दिलीप कुमरावत, नितिन मंडवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिनांक 22/09/2026
फोटो..

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here