औषधि निरीक्षक ने ताल में मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण किया ।

12677

रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला । औषधि निरीक्षक श्री बलराम चौधरी द्वारा तहसील ताल में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान श्री राधे मेडिकल एवं आदित्य मेडिकल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुखता से नारकोटिक्स औषधियों की उपलब्धता एवं उनके क्रय-विक्रय की जांच की गई।

ट्रामाडोल टैबलेट एवं एविल इंजेक्शन के क्रय-विक्रय के अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही उपलब्ध स्टॉक के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड 3 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मासिस्ट की उपलब्धता, दुकानों की साफ-सफाई, एक्सपायरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर तथा फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों के रख-रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं किए जाने तथा औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों का नियमानुसार संधारण करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए ।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here