
रतलाम। टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला । धराड़ में श्री पवन पुत्र व्यायाम शाला ग्रुप द्वारा पिछले 50 सालो से भव्य अखाड़े का आयोजन किया जा रहा है ,इस वर्ष भी धराड़ के पहलवानों ने निशान के साथ अखाड़े में अपना करतब दिखाया । अखाड़े में नन्हे पहलवानों सहित गाँव के कई पहलवानों ने अपनी कला पर करतब दिखाए जहां बालिकाए भी अपने करतब दिखाने में पीछे नही रही । अखाड़ा राजीवनगर से शुरू होकर तेजाजी मन्दिर तक निशान चढ़ाने के बाद समाप्त किया ।
पिछले दिनों धराड़ के सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सेन की असमय मृत्यु हो जाने पर पवन पुत्र व्यायाम शाला ने अर्जुन का अखाड़े में ट्रैक्टर पर फोटो लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अखाड़ों का आयोजन किया गया । टी स्टेट न्यूज रिपोर्टर धर्मराज डाबला भी उनको श्रधांजलि अर्पित करता है ।
अखाड़े का शुभारंभ राजीवनगर के मंदिर से निशान लेकर पैदल अखाड़े में कई स्थानों पर अपने करतब दिखाते हुए हॉट रोड़ ,बस स्टैंड , ग्राम पंचायत भवन , चन्द्रशेखर आजाद चौक , पिपली बाजार , होते हुए अखाड़ा धराड़ में स्थित चमत्कारी तेजाजी महाराज मन्दिर पर शाम को निशान चढ़ाए गए और जहां से अखाड़े का समाप्त आरती के बाद किया गया । पवन पुत्र व्यायाम शाला के अखाड़े के कई स्थानों पर सामाजिक ,राजनीतिक ,धार्मिक , संघटनो द्वारा मंच लगाकर पहलवानों को पुष्प हार पहनाकर स्वागत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अखाड़े पर पुलिस की दृष्टि रही ओर यातायात व्यवस्था के लिए धराड़ के युवाओं ने स्वंय कमान संभाल रखी थी ।


