सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरे अपने सपनों के भारत के रंग स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

12329

रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला ।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को अभिव्यक्त किया। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों को केंद्र में रखते हुए आकर्षक चित्र बनाए। अनेक विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों में उकेरते हुए देश में हो रहे विकास कार्यों, आधुनिक सुविधाओं, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे मनोयोग से चित्र तैयार किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनाओं की सराहना की और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। ‘मेरे सपनों का भारत’ गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों और कल्पनाओं को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here