
टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर (नरेंद्र सोनी) जिले के दलौदा स्थित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंकुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दलोदा में भाषण प्रतियोगिता व चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्षता कर रहे संस्था प्राचार्य गोपाल शर्मा, मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी दिनेश पवार एवं पत्रकार अजय शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मेरे सपनों का भारत’ पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की ओर अपने सपनों के भारत को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। भाषण प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि के निर्णय अनुसार प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वालों का चयन किया गया।

जिसमें प्रथम स्थान- कविता माली,द्वितीय स्थान -प्रीतम पिता जगदीश एवं तृतीय स्थान -जय पाटीदार पिता सत्यनारायण पाटीदार ने प्राप्त किया। वही चित्रकला प्रतियोगिता में जय पाटीदार प्रथम स्थान आयशा नूर द्वितीय स्थान एवं नरेंद्र माली तृतीय स्थान पर रहे। सभी छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तर पर हुआ जो 26 सितंबर को जिले में होने वाली प्रतियोगिता में अंकुर विद्यालय दलोदा का प्रतिनिधित्व करेंगे।


