कलेक्टर कटेसरिया ने ग्राम जमुनिया हल्का में सोयाबीन कटाई का निरीक्षण किया मजदूरों के साथ खेत में बैठकर की चर्चा, फलियां तोड़कर दाने भी देखे

12138 1

रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला । कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ग्राम जमुनिया हल्का में कृषक श्री जयंतीलाल पाटीदार के खेत में चल रही सोयाबीन फसल की कटाई का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर खेत में मजदूरों के साथ बैठे और उनसे फसल की स्थिति एवं कटाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की। खेत में ग्राम अंबोदिया के आदिवासी मजदूर सोयाबीन कटाई का कार्य कर रहे थे। मजदूर कांताबाई ने बताया कि इस बार सोयाबीन की फसल अच्छी हुई है। यदि बारिश नहीं होती है तो कटी हुई फसल खराब नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रति बीघा लगभग 4 से 5 क्विंटल सोयाबीन उत्पादन होने का अनुमान है।

कलेक्टर कटेसरिया ने खेत में सोयाबीन की फलियां स्वयं तोड़कर उनमें से दाने निकालकर देखे तथा फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मजदूरों से कटाई में लगने वाले समय और प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य की जानकारी भी ली। मजदूरों ने बताया कि तीन मजदूर दिनभर में लगभग एक बीघा सोयाबीन की कटाई कर लेते हैं। कलेक्टर ने किसानों और मजदूरों से चर्चा कर फसल की स्थिति, उत्पादन के अनुमान तथा कटाई कार्य की वास्तविक स्थिति को समझा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन भी मौजूद रहीं।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here