कन्या आश्रम बिरमावल में बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों का बहुत अच्छे से रखा जा रहा ध्यान : कलेक्टर कटेसरिया

कलेक्टर कटेसरिया ने कन्या आश्रम एवं सांदीपनि विद्यालय बिरमावल का किया औचक निरीक्षण

12121

टी-स्टेट न्यूज//दिलीप तंवर// रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शुक्रवार को कन्या आश्रम बिरमावल एवं सांदीपनि विद्यालय बिरमावल का औचक निरीक्षण किया। कन्या आश्रम में कक्षा पहली से पांचवीं तक की छात्राएं निवास करते हुए शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आश्रम में बच्चों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की। कलेक्टर कटेसरिया ने कहा कि हम कई बार अपने बच्चों को भी संभाल नहीं पाते हैं, लेकिन कन्या आश्रम में पहली से पांचवीं तक के बच्चों की बहुत अच्छी देखभाल के साथ उन्हें बेहतर शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के लिए अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया गया है, यह बहुत ही सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कार्य है।

कलेक्टर ने बच्चों के साथ उनके पलंग पर बैठकर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्या उन्हें अपने माता-पिता की याद आती है। इस पर बच्चों ने बताया कि आश्रम में बहुत अच्छा माहौल है, इसलिए उन्हें घर की बहुत कम याद आती है। बच्चों ने हाथों में मेहंदी लगा रखी थी। इस पर पूछने पर बच्चों ने बताया कि आश्रम में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रेखा आंटी उन्हें मेहंदी लाकर देती हैं और वे आपस में मेहंदी लगाती हैं। कलेक्टर ने बच्चों से भोजन की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने आश्रम के कक्षों में पहुंचकर पलंग, बेडशीट, बिस्तर सहित अन्य व्यवस्थाओं को स्वयं देखा तथा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता लगभग दो माह में एक बार उनसे मिलने आते हैं। आश्रम में सैलाना, बाजना और रावटी क्षेत्र के बच्चे निवासरत हैं।

सांदीपनि विद्यालय के नए भवन में शीघ्र कक्षाएं संचालित करने के निर्देश.कलेक्टर कटेसरिया ने सांदीपनि विद्यालय बिरमावल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता एवं सुविधाओं की सराहना की। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को तत्काल नए भवन में शिफ्ट कर वहां कक्षाएं संचालित की जाएं।.उन्होंने कहा कि जिले में जिन विद्यालयों के पुराने भवनों के स्थान पर नए एवं बेहतर भवन उपलब्ध हैं, उनका सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। खाली होने वाले भवनों में आवश्यकता के अनुसार अन्य विद्यालयों की कक्षाएं भी संचालित की जाएं, ताकि शासकीय भवनों का बेहतर उपयोग हो सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के क्लासरूम, मीटिंग हॉल, लैब रूम सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here