
टी-स्टेट न्यूज//झाबुआ से गजेंद्र सिंह चौहान कैमरामैन द्वारा//
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वे जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल झाबुआ द्वारा झाबुआ नगर के हृदय स्थल राज वाड़ा चौक पर शाम 7:00 बजे मोदी जी के दीर्घायु एवं आशीर्वाद के दीपक जिनकी संख्या 500 के करीब थी को नगर मंडल द्वारा सत्यनारायण मंदिर की पीडियो पर प्रज्वलित कर उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया
इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेता दौलत भावसार आदिवासी मोर्चे के प्रदेश सचिव सोम सिंह सोलंकी नगर मंडल के अध्यक्ष अंकुर पाठक प्रदेश महिला स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक श्रीमती मयूरी चौहान आदि ने संबोधित किया
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भावसार में संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 साल का प्रशासनिक कार्यकाल बेदाग और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित हुआ है भावसार ने कहा कि मोदी जी आज विश्व के महान नेताओं में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में उनकी पहल रंग ला रही है जिसके कारण विपक्ष और कांग्रेस के नेता अनगल आरोप लगाकर अपनी हताशा और निराशा को व्यक्त करते नजर आ रहे हैं
भावसार ने इस अवसर पर झाबुआ नगर की जनता जिले की जनता प्रदेश की जनता और देश की जनता को मोदी जी के जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर हर मोदी घर-घर मोदी का संकल्प दोहराया.इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब आज विश्व के महान नेता नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस सेवा और संकल्प के रूप में राजवाड़े पर एकत्रित हुए हैं हम सब उनकी दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व के कामना को लेकर दीपदान कर रहे हैं मैं जिला भाजपा की ओर से सभी जनता जनार्दन को मोदी जी के जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं
आदिवासी मोर्चे के प्रदेश सचिव सोम सिंह सोलंकी ने भी उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक क्षण देने वाले परिश्रमी महान नेता देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं हम सब आज संकल्प लें कि उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर हम सब नगर को जिले को प्रदेश को ले जाने का प्रयास करेंगे मोदी है तो सब मुश्किल है और इस नारे को वह सार्थक भी कर रहे हैं ऐसा हम मानते हैं हम सब उनके जन्म दिवस के अवसर पर संकल्प लें 2047 में हम भारत को विकसित भारत के रूप में मोदी जी के नेतृत्व में देखेंगे कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिं गॉड ने किया स्वागत भाषण भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष अंकुर पाठक द्वारा दिया गया आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक राजेश थापा द्वारा व्यक्त किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के सहसंयोजक राजा ठाकुर एवं पार्षद रेखा शर्मा का योगदान भी रहा
नगर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री गणेश उपाध्याय महेंद्र तिवारी जयंत बैरागी शरद शास्त्री कल्याण डामोर किशोर भाबोर राजा ठाकुर श्रीमती मयूरी चौहान श्रीमती रेखा शर्मा श्रीमती मंजू चौहान श्रीमती रजनी श्रीमती अंजलि मोहनिया स्मृति भट्ट चेतना चौहान संगीता पलासिया नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगर बिट्टू सिंगर कार्तिक नीमा गजेंद्र सिंह चौहान कुलदीप पवार कुलदीप चौहान के साथ बड़ी संख्या में नगर मंडल के पदाधिकारी राजवाड़ा कार्यक्रम में उपस्थित थे


