30 हजार दियों से जगमगाया झाली तालाब परिसर जिले में 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित कर दिया सेवा और संकल्प का संदेश

12084

रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गुरुवार शाम कालिका माता झाली तालाब, रतलाम में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के गायन के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर झाली तालाब परिसर 30 हजार दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा और यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक यादगार एवं ऐतिहासिक पल बन गया।

30 हजार दीपकों से बनाया भारत का नक्शा झाली तालाब परिसर में 30 हजार दीपकों से भारत का नक्शा बनाया गया। दीपकों से सजा भारत का मानचित्र आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप प्रज्वलित किए। महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीपक जलाए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 6 लाख दीपक प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

प्रमुख सचिव श्री गुप्ता सहित अधिकारियों ने जलाए दीपक कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष, नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना तथा रतलाम शहर एसडीएम श्री तरुण जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here