पति-पत्नी ने एक साथ किया रक्तदान, सेवा कार्य के लिए दूसरों को भी किया प्रेरित विकास कुमावत ने चौथी और पत्नी जया ने दूसरी बार किया रक्तदान

12050

रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला । सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत रतलाम जिले के नामली निवासी श्री विकास कुमावत (34 वर्ष) और उनकी पत्नी श्रीमती जया कुमावत (28 वर्ष) ने मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक साथ रक्तदान कर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल प्रस्तुत की। विकास कुमावत ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रक्तदान किया। श्री विकास ने बताया कि वे अब तक चार बार रक्तदान कर चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी श्रीमती जया कुमावत ने दूसरी बार रक्तदान किया है।

विकास ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जब कभी रक्त की आवश्यकता होगी, वे इसी तरह रक्तदान कर सेवा कार्य में अपना योगदान देते रहेंगे। पति-पत्नी द्वारा एक साथ रक्तदान कर दिया गया यह संदेश बताता है कि सेवा की भावना परिवार से शुरू होकर समाज तक पहुंच सकती है। विकास और जया ने स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने की प्रेरणा दी।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here