
टी-स्टेट न्यूज//झाबुआ से गजेंद्र सिंह चौहान कैमरामैन द्वारा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने तक चलने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से सेवा प्रकल्प पखवाड़ा में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समस्त कार्यक्रमों में जिले के भाजपा से जुड़े पूर्व जन प्रतिनिधियों के साथ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी की गौर उपेक्षा की गई है उन्हें प्रशासन द्वारा किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है नहीं इस आशय का कोई पत्र प्रशासन द्वारा उनके पास भेजा गया
जिसको लेकर भाजपा के पूर्व जिला पदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों इसमें पूर्व सांसद आदि में प्रशासन के इस नीति के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है तो दूसरी और जिला भाजपा संगठन ने भी प्रशासन किस नीति का अनुसरण करते हुए उन्होंने भी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों को अपने स्तर से भी किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है जिसको लेकर पूर्व पदाधिकारी में आक्रोश है
उनका कहना है कि हम सभी कार्यक्रमों में सहभागिता करना चाहते हैं परंतु प्रशासन और संगठन स्तर से हम लोगों को कोई सूचना समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हुई है इस बात की संभाग एवं प्रदेश स्तर के नेताओं और संगठन के पदाधिकारी को जानकारी दी जाएगी


