पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन !!

11976


टी-स्टेट न्यूज//झाबुआ से दौलत भावसार//
समाजजनों में दिखा भारी उत्साह, नगर परिषद के सहयोग से संपन्न हुआ आयोजन – जल्द मूर्ति स्थापना हेतु बनाई गई आगामी रूपरेखा –

पेटलावद। वीर शिरोमणि हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की वीरता, शौर्य और स्वाभिमान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से पेटलावद में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को नए बस स्टैंड क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना परिवार के संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा उपस्थित रहे। उनकी अगुवाई में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश गामड़, वार्ड पार्षद मुकेश परमार, वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद श्रीमती ममता गुजराती सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल पर भूमि पूजन कर प्रतिमा स्थापना के संकल्प को आगे बढ़ाया।

बैठक में बनी आगामी रूपरेखा
भूमि पूजन से पूर्वआगामी तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में प्रतिमा स्थापना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। समाजजनों ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि वीरता, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। ऐसे महान योद्धा की प्रतिमा नगर में स्थापित होना गौरव की बात है।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भूमि पूजन के बाद अब प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। आगामी दिनों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर नए बस स्टैंड क्षेत्र में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना को लेकर समाजजनों में उत्साह है और इसे नगर के लिए गौरवपूर्ण अवसर बनाने की तैयारी की जा रही है।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों और उनके शौर्य को स्मरण करते हुए प्रतिमा स्थापना के इस कार्य को सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया। आयोजन के साथ ही पेटलावद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।

इस अवसर राजपूत समाज के वरिष्ठ भारतसिंह चौहान, परिक्षित सिंह झकनावदा, मिथलेश सिंह भाटी, करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव प्रताप सिंह सिसौदिया, संभाग उपाध्यक्ष शक्तिसिंह सेमलिया, जिला सरंक्षक विजेंद्र सिंह खवासा, जिलाध्यक्ष नीतिराजसिंह राठौर, जिला संयोजक जीवनसिंह पंवार, जिला प्रवक्ता देवेंद्र सिंह गोड़, जिला मीडिया प्रभारी शान ठाकुर, जिला संगठन मंत्री लोकेंद्र सिंह सलुनिया, उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह सिसौदिया, पेटलावद राजपूत समाज के अध्य्क्ष जीवन सिंह ठाकुर, टीम जीवनसिंह शेरपुर के जिलाध्यक्ष बाबुलाल काग, महिला विंग अध्य्क्ष चांदनी चौहान, तहसील अध्य्क्ष हर्षित चंद्रावत, करणी सेना तहसील अध्य्क्ष लखनसिंह चौहान, सूरजसिंह पंवार, शैलेंद्र सिंह रायपूरिया व समाज के मोनू कौरव, शैलेन्द्र सिंह गोड, कृपालु सोलंकी, महावीर गोड़, प्रवीण सिंह भाटी, देवेंद्र सिंह चौहान, लुणचंद सिंह चावड़ा, गोपाल सिंह चावड़ा,नरेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह रायपूरिया आदि समाजजन मोजूद रहे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here