थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रवि माली हत्याकांड के 02 अन्य आरोपियो को किया गिरफ्तार,पूर्व मे 06 आरोपियो को किया जा चुका है गिरफ्तार

11903

टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर ( नरेंद्र सोनी )–

थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 27-06-26 को जग्गाखेडी रोड पर हुई रवि माली नाम के युवक की हत्या के 02 अन्य आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।दिनांक 27-06-26 को अभिनंदन नगर क्षेत्र में रवि माली की हत्या करने पर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा फरियादी सुमित पिता किशन माली निवासी कर्मचारी कोलोनी मंदसोर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 410/26 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस का दर्ज किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था।

जिसमे आरोपियो 01 अजय वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 31 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 02 आशीष वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 29 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 03 संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला पिता गोविंदराम वर्मा उम्र 25 साल निवासी जोगीखेडा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर 04 लक्की पिता मोहनलाल कुमावत उम्र 25 साल निवासी नयागांव नरसिहपुरा मंदसौर व 02 नाबालिको को प्रकरण मे माननीय न्यायालय मे पेश किया गया था। प्रकरण मे घटना के अन्य 02 फरार आरोपी आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर व आरोपी रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर को मुखबीर सूचना पर गुजरात के भीलोंडा से अभिरक्षा गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा।


गिर आरोपियो के नाम- 01 आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर
02 रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज

मदंसौर पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में श्री पुष्पेन्द्र सिह राठौर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, प्रआर 102 जितेन्द्र सिह राठौर, आर 924 अरुण कुमार, आर 463 हरिश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here