
टी-स्टेट न्यूज/झाबुआ से दौलत भावसार//
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार ने प्रदान किया मार्गदर्शन झाबुआ। देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। इस उपलक्ष में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से उनके गृह क्षेत्र वड़नगर (गुजरात) से दो बाइक यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें एक बाइक यात्रा झाबुआ जिले में 20 सितंबर को एवं दूसरी यात्रा 2 अक्टूबर को प्रवेश करेगी। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि उक्त आयोजन को लेकर युवा मोर्चा की जिला बैठक 11 सितंबर, शुक्रवार शाम 4 बजे से भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार के साथ जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे।
अतिथियों ने प्रारंभ में भारत माता, पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद बैठक का संचालन करते हुए युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन प्राथमिकता से किया जाएगा इस दौरान होने वाले आयोजनों को लेकर जिला बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि युवा मोर्चा को जिला भाजपा के साथ मिलकर सेवा संकल्प को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसमें युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की शत प्रतिशत भागीदारी होना आवश्यक है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से वड़नगर (गुजरात) से दो बाईक यात्रा निकाली जाएगी जिसमें एक यात्रा 20 सितंबर को एवं दूसरी यात्रा 2 अक्टूबर को झाबुआ जिले में प्रवेश करेगी। उक्त यात्रा में युवा मोर्चा द्वारा पूर्ण सहभागिता एवं सहयोग प्रदान कर इसे सफल और भव्य बनाने का आव्हान जिलाध्यक्ष श्री परमार ने उपस्थित युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से किया। बैठक में युवा मोर्चा के अन्य जिला पदाधिकारीयों ने भी अपने-अपने विचार आयोजन को लेकर व्यक्त किए।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा संकल्प के दौरान होने वाले आयोजनों को लेकर टोलीवार विभिन्न कार्यक्रमों हेतु पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। यह बैठक करीब 1 घंटे तक चली।बैठक के अंत में आभार युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोडिया ने माना। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलेभर से आए पदाधिकारी-कार्यकर्ता, मंड


