*संघ व एबीवीपी की नर्सरी से निकले एडवोकेट सुनील चौहान बने भाजपा अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

–​वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से मिली रतलाम जिले में बड़ी जिम्मेदारी, समाज क़ो शासन की योजनाओं से अवगत करवाने व संघठन विस्तार प्राथमिकता

11697

​रतलाम । टी स्टेट न्यूज ।धर्मराज डाबला । ​भारतीय जनता पार्टी ने विगत दिनों अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन को धरातल पर मजबूत करने और जनजाति वर्ग में पकड़ और गहरी करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (इंदौर खंडपीठ) के अधिवक्ता और एबीवीपी के पूर्व संघठन मंत्री सुनील चौहान (बेरछा) को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल व अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी विवेक जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद डामोर की सहमति से भाजपा अजजा मोर्चा रतलाम का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

​मामा के पास रहकर रतलाम में बीता बचपन,14 वर्ष की उम्र में थामा संघ का ध्वज
​मूलतः धार जिले के बदनावर तहसील स्थित ग्राम कल्याणपुरा निवासी चौहान का बचपन रतलाम जिले की तहसील बेरछा में अपने मामाजी के पास बीता। मात्र 14 वर्ष की आयु में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और संघ के प्रथम वर्ष शिक्षित कार्यकर्ता बने। वर्ष 2014 में उन्होंने रतलाम में संघ के विद्यार्थी विस्तारक के रूप में समर्पित सेवा दी।

​एबीवीपी में छात्र राजनीति से चमका नेतृत्व कौशल
​राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ कार्य करने वाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में चौहान ने लंबी और सफल पारी खेली। वर्ष 2013 में वे शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के अध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 2015 में अभाविप इंदौर (लक्ष्मी बाई भाग) के विस्तारक, वर्ष 2016 में महू के जिला संगठन मंत्री, वर्ष 2017 में बड़वानी-खरगौन के जिला संगठन मंत्री व वर्ष 2018-19 में बड़वानी-खरगौन के विभाग संगठन मंत्री के रूप में युवा शक्ति का कुशल नेतृत्व किया।

​उच्च शिक्षित कानूनविद, मानवाधिकार और चुनाव प्रबंधन में अव्वल
​बी .ए . एल एल बी व एल एल एम की पढ़ाई पूरी करने के बाद एडवोकेट चौहान वर्तमान में इंदौर हाई कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने मानवाधिकार आयोग धार के जिलाध्यक्ष के रूप में समाज सेवा की। वर्ष 2023 में भारतीय जनता युवा मोर्चा से सेंधवा विधानसभा प्रभारी और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में राजनगर विधानसभा स्थित लवकुश मंडल में विस्तारक के रूप में अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवाया।

​जनजातीय समाज को योजनाओं से जोड़ना ही मुख्य ध्येय ​नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील चौहान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ और एबीवीपी से मिले संस्कारों के आधार पर वे रतलाम जिले में अनुसूचित जनजाति समाज को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और संगठन का विस्तार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं, संघ व एबीवीपी कार्यकर्ताओं, व अधिवक्ता संघ ने हर्ष व्यक्त किया।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here