
टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर (नरेंद्र सोनी )
ग्राम लखमा खेड़ी निवासी नरेंद्र सिंह की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर दलौदा स्थित विनयदीप हॉस्पिटल पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही दलौदा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे है। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनो ने मऊ नीमच हाइवे को किया जाम अस्पताल के सामने बैठे हैं शव रखकर परिजन ने अस्पताल संचालक पर सख्त से सख्त कार्रवाही करने की मांग की जा रही हे ।


