नब्ज पर हाथ/नगर पालिका जेसीबी ड्राइवर सहित तीन गिरफ्तार जेल पहुंचे

11635

टी-स्टेट न्यूज//झाबुआ से दौलत भावसार//
कहने वाले कहते हैं की विनाश काले विपरीत बुद्धि कुछ ऐसा ही इन दोनों नगर पालिका प्रशासन एवं पदाधिकारी द्वारा नगर में किया जा रहा है सूत्र बताते हैं की पिछले दिनों नगर पालिका के एक पार्षद द्वारा बस स्टैंड के पीछे विद्युत विभाग के परिसर में स्थित दरगाह को लेकर नगर पालिका की जेसीबी मशीन लेकर उसे बर्बाद करने पहुंच गए थे
उपरोक्त घटना में एक ही संप्रदाय के दो पक्ष आपस में जमकर लड़ते नजर आए मामला झाबुआ थाने तक पहुंचा मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के ड्राइवर एक पार्षद एम ए कव्यक्ति को गिरफ्तार कर धार्मिक सद्भाव बिगड़ने के बात को लेकर जेल पहुंचा दिया यहां यह प्रश्न उठा रहा है की नगर पालिका परिषद एवं प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका की जेसीबी मशीन और ड्राइवर उक्त स्थान को बर्बाद करने पहुंचा था या फिर किसके दबाव में ड्राइवर वहां मशीन को ले गया उपरोक्त संबंध में हमारे प्रतिनिधि द्वारा नगर पालिका सीएमओ पटेल से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया परंतु पटेल ने मोबाइल काट दिया जिससे उनका पक्ष हमारे तक नहीं पहुंच पाया?


++मेघनगर में एक उद्योगपति की लिज निरस्त++
मेघनगर में औद्योगिक क्षेत्र में सफेद पत्थर को पीसने की औद्योगिक इकाई द्वारा निर्धारित माफ दडों को पूर्ण नहीं करने के करण उनकी ली ज और प की अवधि को संबंधित विभाग द्वारा निरस्त कर दिया गया परंतु उपरोक्त औद्योगिक इकाई के संचालन करने वाले मालिकों द्वारा आज तक संचालित की जा रही है जिला प्रशासन माइनिंग विभाग एवं संबंधित अन्य विभाग इस और ध्यान दें

यह जनता के बीच में यक्ष प्रश्न बना हुआ है
सूत्र यह भी बताते हैं की वार्ड क्रमांक 8 में मां काली मंदिर के पीछे गोविंद कॉलोनी में प्रभावि लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर कब्जा कर पक्के मकान बना लिए गए हैं तो दूसरी ओर राम कला नाला के दोनों और अतिक्रमण द्वारा पक्की दुकानें और शासकीय जमीन पर भी मकान बनाने का फैलाव कर रखा है उसको हटाने की जरूरत नगर पालिका प्रशासन क्यों नहीं कर रही है यह विषय नगर में जन चर्चा का विषय है बताया जाता है कि पिछले दिनों नगर पालिका प्रशासन से जुड़े कर्मचारियों ने वार्ड क्रमांक 6 में एक मकान के निर्माण के दौरान उसे चेक करने जा पहुंचे वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि द्वारा उनकी गैर कानूनी कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा के कालका माता मंदिर के पीछे कैलाश मार्ग में मारुति नगर में व्याप्त अतिक्रमण को पहले हटाए फिर इधर आए इस बात को लेकर नगर पालिका कर्मचारी और पार्षद प्रतिनिधि में सिर्फ तू में में भी चली है इस बात को लेकर वीडियो सोशल मीडिया में जमकर चल रहा है


++झाबुआ नगर में अतिक्रमण महिम हटाने में पक्षपात++
झाबुआ नगर में जनता जनार्दन तथा व्यापारियों के बीच में जन चर्चा है कि नगर पालिका प्रशासन और नगर पालिका परिषद नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर पक्षपात पूर्ण अपना प्रदर्शन कर रही है
नगर में सिद्धेश्वर कॉलोनी रोड टाउन हॉल के सामने जेल चौराया मेघनगर नाका राजगढ़ नाका वार्ड क्रमांक 8 में कॉलेज रोड भंडारी पेट्रोल पंप चौराहा किशुनपुरी मारुति नगर मारी माता चौराहा आदि क्षेत्र में अतिक्रमण फैला हुआ है सूत्र यह बताते हैं कि अधिकांश जगह घूमतीय नगर पालिका परिषद से जुड़े पार्षदों एवं पदाधिकारी ने लाखों रुपए लेकर उन गुमटियों को स्थापित अवैधानिक रूप से स्थापित करवा दिया है उनको नगर पालिका प्रशासन क्यों नहीं जा रहा हटने


++जिले में चल रहा है विभिन्न आंदोलनों से कलेक्टर हैरान और परेशान++
सूत्र यह बताते हैं की झाबुआ जिले के कलेक्टर इस बात को लेकर हैरान और परेशान है कि यहां पर आए दिन कोई न कोई संगठन आंदोलन की राहपकड़ लेता है चाहे फिर वह किसान आंदोलन हो या फिर मेघनगर में औद्योगिक क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण के बातको लेकर हो या शिक्षा जगत से जुड़ा मुद्दा हो प्रतिदिन कई विकेट समस्याएं लेकर लोग आंदोलन की राहा पकड़ लेते हैं सूत्र बताते हैं ईन आंदोलन को जिला प्रशासन स्तर पर ही निपटा और सुलझा लेना चाहिए वह आंदोलन की गूंज भोपाल राजधानी मुख्यमंत्री तक पहुंच जाती है जिसको लेकर भी नाना प्रकार की चर्चा है?


++ग्रीन बेल्ट के दोनों और पक्के निर्माण कार्य किसके सहारे पर हो रहे हैं++
शासन और प्रशासन के साथ न्यायपालिका के भी स्पष्ट निर्देश है कि ग्रीन बेल्ट के एरिया में किसी भी प्रकार का आवासीय या व्यावसायिक निर्माण नहीं होना चाहिए परंतु झाबुआ जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य स्थानों पर ग्रीन बेल्ट के एरिया में पक्के विकास और निर्माण कार्य चल रहे हैं और हो गए हैं किसके इशारे पर इस बात की जांच वर्तमान कलेक्टर अवश्य करें?


++अंबेडकर पार्क अब निजी हाथों में सपना की तैयारी++
झाबुआ नगर में लंबे बरसों से स्थापित बगीचों को नगर पालिका प्रशासन और परिषद की अनूढ़ेगी से हुए बगीचे बर्बादी की गाथा सुनते और गाते हुए दिखाई दे रहे हैं अब सूत्र यह बताते हैं कि एकमात्र कलेक्ट बिल्डिंग के सामने स्थित अंबेडकर बगीचा नगर पालिका परिषद और प्रशासन भ्रष्टाचार के चलते उसे अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में नजर आ रही है जनता से मुक्त पार्क में प्रवेश के अब फिर भी वह सुनने की बात नगर में जन चर्चा का विषय बनी हुई है


++और अंत में++
जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव को लेकर दोनों राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं 8 महीने के लिए होने वाले या उप चुनाव में कौन विजय होगा यह बताना तभी मुश्किल है परंतु यह यूपी चुनाव झाबुआ विधानसभा क्षेत्र का मिजाज मतदाताओं का जरूर प्रदर्शित कर देगा कि उनका रुझान किधर जा रहा है?

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here