
टी-स्टेट न्यूज// झाबुआ से गजेंद्र सिंह चौहान कैमरामैन द्वारा। स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा झाबुआ मंडल की मासिक बैठक 9 सितंबर, बुधवार दोपहर 11 बजे से आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप भाजपा नेता एवं मंडल प्रभारी लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सोशल मीडिया जिला संयोजक रवि सूर्यवंशी, भाजपा अजजा जिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूपेश सिंगोड़, भाजपा प्रदेश खेल प्रकोष्ठ सह-संयोजक कुलदीपसिंह चौहान एवं मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक मंचासीन रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार ने संबोधित करते हुए मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भूत अध्यक्षों को कहा कि हम सब मिलकर भाजपा के प्रत्येक कार्यक्रम को जमीनी धरातल पर लेकर जाएं तथा हम सब मिलकर भाजपा को मजबूती प्रदान करने हेतु एकजुट होकर कार्य करें भावसार ने कहा कि छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी नया दी ने नहीं रात हम सब मिलकर लिखे एक नई कहानी ओरिया अवसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के अवसर पर मिल रहा है भाजपा नेता लक्ष्मणसिंह नायक ने बताया कि भाजपा मंडल झाबुआ की पार्टी के हर कार्यक्रमों और गतिविधियों में पूर्ण सहभागिता रहती है।
भाजपा मंडल झाबुआ के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ता सक्रिय होकर मजबूती से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। संगठन को मजबूत बनाने में मंडलों की विशेष भूमिका रहती है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और मंडल को मजबूत बनाएं। पार्टी का विस्तार प्रत्येक मंडलों के साथ बुथ स्तरों तक प्राथमिकता से किया जाएं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने भी बैठक में मंडल के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक कुलदीपसिंह चौहान ने कहा कि पार्टी और संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से है।
कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी हित में कार्य करने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से भी आमजन को अवगत करवाएं। भाजपा मंडल की मासिक बैठक में मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने मंडल की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों संबंधी संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। यह रहे उपस्थित – बैठक करीब 1 घंटे तक चली। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राज थापा एवं जुवानसिंह गुड़िया, मंडल उपाध्यक्ष अजय अमरु डामोर एवं शोभा राकेश कटारा, भाजपा महिला मोर्चा से अंजलि मोहनिया, मनीषा वास्कले, मंजू चौहान, कोकिला, रतनी भगोरा, संतोष सोनी, दीपिका चौहान मयूरी चौहान, रवि थापा के साथ पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजेश थापा ने किया। एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष शोभा राकेश कटारा ने माना। इस अवसर पर मंडल में निवास रात एन नव नियुक्त पदाधिकारी का एवं भूत अध्यक्ष का मंडल द्वारा पुष्पमालाएं पहन कर स्वागत किया गया


