
मंदसौर ( नरेंद्र सोनी) —–
दलौदा के भावगढ़ फंटे पर बाइक चोरी का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को वाहन मालिक ने मौके पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध भीलवाड़ा निवासी है। भीड़ जुटने पर उसके दो साथी मौके से फरार हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में दो व्यक्ति बाइक ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बाइक लालाखेड़ा निवासी की बताई जा रही है। दलौदा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


