
टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर ( नरेंद्र सोनी )
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर किला के लक्ष्मण दरवाजा के क्षेत्र मंदसौर मे जुआ खेलने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते 1,46,250 रुपये की राशि का जुआ पकडने मे सफलता प्राप्त की है एवं 17 आरोपियो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण –इस प्रकार है कि दिनांक 05 व 06 सितंबर 2026 की रात्रि को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र के पास में हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। इस पर वैधानिक कार्यवाही करते थाना कोवताली पुलिस द्वारा निम्न आरोपियो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 556/2026 धारा ¾ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, अपराध क्रमांक 557/2026 धारा ¾ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, अपराध क्रमांक 558/2026 धारा ¾ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट व अपराध क्रमांक 559/2026 धारा का 3/14 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजीबद्ध किया
आरोपियों के नाम- 01.भगवान पिता प्रेम मेघनानी उम्र 40 साल निवासी हनुमान नगर मंदसौर 2. रणजीत उर्फ रंगीला पिता बाबुलाल भाटी उम्र 44 साल निवासी नई आबादी प्रतापगढ 03.अशोक पिता गिरधारीलाल होतवानी जाति सिंधी उम्र 48 साल निवासी लक्ष्मण दरवाजा मंदसौर , 04.अख्तर उर्फ भुरिया पिता शेर मोहम्मद शाह उम्र 40 साल निवासी मर्दादीन मोहल्ला मंदसौर 05.बबलु उर्फ भगवान दास पिता घनश्याम सिंधी उम्र 42 साल निवासी दशरथ नगर मंदसौर, 06 जाहीद पिता वाजीद मेवाती उम्र 36 साल निवासी साई मंदिर के पास अभिनन्दन कालोनी मंदसौर , 07 फरियाद पिता शमसुउद्दीन पेमला उम्र 47 साल निवासी किटयानी मंदसौर, 08 विशाल पिता महावीर राजपुत उम्र 20 साल निवासी खानपुरा मंदसौर 09 हैदर पिता आमीन मेव जाति मेवाती उम्र 32 साल निवासी दौलतपुरा मंदसौर, 10 शाबीर पिता बफाती हड्डी जाति मुल्तानी उम्र 52 साल निवासी ग्राम मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर मदंसौर, 11 राहुल पिता अरुण मोची उम्र 35 साल निवासी खानपुरा मंदसौर
12 फारुख उर्फ नड्डा पिता एहमद मथारिया उम्र 46 साल निवासी नाहर सय्यद मदंसौर, 13 लवि पिता राजेश शर्मा उम्र 36 साल नि गांधी नगर मंदसौर 14 रवि पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 32 साल नि शनि विहार कोलोनी मंदसोर 15 राहुल पिता खेंमचंद जीनगर उम्र 38 साल नि प्रतापगढ रोड खानपुरा मंदसोर 16 जय पिता दिनेश अग्रवाल 26 साल नि शनि विहार कोलोनी मंदसोर 17 पंकज पिता पूनमचंद माली उम्र 34 साल निवासी खिलचीपुरा मंदसौर
जप्त मश्रुका का नाम- कुल नगदी 01 लाख 46 हजार 250 रुपये।
सराहनीय कार्य- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली, उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश, प्रआर 158 विनोद नामदेव, प्रआर 402 कमलेश भदौरिया, प्रआर 583 राकेश मईडा, आर 463 हरिश राठौर, आर 01 आशुतोश गिरी, 443 राहुल शुक्ला, आर 924 अरुण पंवार, आर 707 ईश्वर धाकड, आर 474 रंजीत सिह, आर 922 समरथ चौहान, आर 57 लश्र्मण भाटी, आर 771 वीपी सिह, आर 246 सागर नोकेया की सराहनीय भूमिका रही।


