17 स्थानों पर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश मंदसौर पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

10974

टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर (नरेंद्र सोनी)

मंदसौर। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली मंदसौर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अज्ञात बदमाश मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 20 हजार रुपए नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना कोतवाली मंदसौर में अपराध क्रमांक 465/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने पूछताछ और जांच के दौरान गैंग का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर, रतलाम, आगर, राजसमंद, नाथद्वारा, उदयपुर, मलोगढ़, धुलिया, दिल्ली और गुड़गांव सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक गैंग ने अलग-अलग स्थानों पर कुल 17 चोरियां करना कबूल किया है।

गिरफ्तार आरोपी शिवराम उर्फ हनुमान पिता लादूराम बागरिया, निवासी देवड़िया कला, जिला अजमेर सांवरा पिता रमेश बागरिया, निवासी चांपनेरी, जिला अजमेर सूरज पिता रमेश बागरिया, निवासी चांपनेरी, जिला अजमेर मंदसिंह बागरिया उर्फ सांवरा, निवासी ग्राम कुसायता उमराव पिता लादूराम लोहार, निवासी कोटिया, जिला भीलवाड़ा, हाल मुकाम बिजयनगर ब्यावर कालूराम पिता रतनलाल बागरिया, निवासी चांपनेरी, जिला अजमेर

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। चोरी की वारदातों में आरोपियों द्वारा टांगी, इलेक्ट्रॉनिक कटर, ग्लब्स और प्लास्टिक प्लास का उपयोग किया जाता था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रेस नोट के अनुसार पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी कार्रवाई में सराहनीय योगदान रहा।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here