राजस्थान के अरनोद में केबल चोरी गिरोह का खुलासा, मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के चार आरोपी गिरफ्तार।

10769

टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर ( नरेंद्र सोनी )

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने बीएसएनएल केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 220 मीटर बीएसएनएल नेटवर्क केबल, दो मोटरसाइकिल और केबल काटने में इस्तेमाल दो आरी बरामद की हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ विशाल जांगिड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप अधीक्षक अरनोद के सुपरविजन तथा थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार 2 सितंबर को सूचना मिली थी कि अरनोद क्षेत्र में दो युवक बीएसएनएल की केबल काट रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों युवक भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अर्जुन पिता रतनलाल चमार (19), निवासी रीछाबच्चा, थाना दलौदा, जिला मंदसौर और पंकज पिता रमेश तेली (19), निवासी रीछाबच्चा, थाना दलौदा, जिला मंदसौर के रूप में हुई।

पूछताछ में दोनों ने बीएसएनएल नेटवर्क केबल चोरी करना स्वीकार किया। बीएसएनएल विभाग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दीपक पिता सीताराम चमार (19) और कुंदन पिता कंवरलाल चमार (19) को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी केबल से कॉपर वायर निकालकर बाजार में बेचते थे। पूछताछ में अरनोद के अलावा झाड़ा, थाना नारायणगढ़ और थाना दलौदा क्षेत्र में भी केबल चोरी की वारदातें करना सामने आया है। पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here