दलौदा पुलिस ने पान की दुकान से चोरी किया गया मश्रुका जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से आवरीमाता राजस्थान से चौरी की गई मोटरसाईकल भी जप्त ।

10375

टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर (नरेंद्र सोनी)

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधो में त्वरित कार्यवाही कर पतारासी करने हेतु मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षेत्र के दलौदा चौपाटी पर पान की दुकान के काउण्टर का ताला तोङकर चोरी की गई गयी सिगरेट के पैकेट कीमती 18 हजार व एक चोरी की मो.सा. जप्त करने मे सफलता प्राप्त की।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.2026 को फरियादी विशाल पिता नानालाल शर्मा उम्र 21 साल निवासी मण्डीरोड दलौदा थाना दलौदा ने थाना दलौदा पर रिपोर्ट लिखाई कि उसकी दलौदा चौपाटी स्थित पान की दुकान के काउँण्टर का दिनांक 29.08.2026 की रात मे किसी अज्ञात बदमाश द्वारा ताला तोडकर उसमें रखी सिगरेट चुराकर ले गया है। जिस पर थाना दलौदा पर अप पंजिबध्द कर कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी दलोदा द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तन्त्र व तकनिकी साक्ष्य एकत्रित कर चोरी गये मश्रुका व आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया।

जो गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर सुचना व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर अज्ञात आरोपी की संभावित स्थानो पर तलाश की जाकर विश्वनीय मुखबिरो से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर एक आरोपी कृष्णा पिता विजेन्द्र उर्फ गुड्डा जाति बंजारा उम्र 19 वर्ष निवासी बापू गांधी नगर इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी गई अलग-अलग कंपनी की सिगरेट के पैकेट कीमती 18 हजार रुपये के जप्त किये गये। आरोपी कृष्णा उर्फ कन्हैया के कब्जे से आंवरी माता जी थाना भदेसर राजस्थान से चोरी की गई एक हिरो एचएफ डिलक्स कंपनी की मोटरसाईकिल क्रमांक MP11MN7978 किमती करीबन 50 हजार रुपये को भी जप्त किया गया। आरोपी कृष्णा उर्फ कन्हैया ने पुलिस पुछताछ में बताया कि आरोपी पैदल पैदल राजस्थान घुमने गया था जो आवरी माता थाना भदेसर राजस्थान में रोड किनारे खडी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी व मो.सा. लेकर वापस अपने घर इंदौर जा रहा था जो दलौदा चौपाटी पर पान की दुकान के काउण्टर का ताला तोडकर सिगरेट के पैकेट चोरी कर लिये थे।

जप्त मश्रुका – विभिन्न कपंनी की सिगरेट के पैकेट कीमती 18 हजार रुपये व एक हिरो कंपनी की एचएफडिलक्स कंपनी की मोटरसाईकिल क्रमांक MP11MN7978 कीमती 50 हजार रुपये गिरफ्तारी आरोपी कृष्णा पिता विजेन्द्र उर्फ गुड्डा बंजारा उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी नगर इंदौर जिला इंदौर सराहनीय कार्य उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी दलौदा, प्रआर दीपेन्द्र सिंह, प्रआर यादवेन्द्रसिंह, आर. युवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here