
टी-स्टेट न्यूज/मंदसौर – नरेंद्र सोनी//
रक्षाबंधन पर्व के बाद रविवार की विशेष आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब ग्राम निपानिया में स्थित श्री अंबाजी धाम पर रक्षाबंधन पर्व एवं रविवार की विशेष आरती पूज्य गुरुदेव के द्वारा की गई जिसमें हजारों भक्तों ने पहुंच कर धर्म लाभ लिया। विशेष आरती के दौरान ग्राम निबोंद से माता जी के लिए विशेष सिंहासन कुं धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया द्वारा बनवाया गया जो गांव के सभी भक्तों द्वारा भेंट किया गया व कथा के लिए गुरु जी को निमंत्रण दिया। श्री अंबाजी धाम के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर विशेष आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए प्रत्येक सनातनी को हर एक बहन की रक्षा का संकल्प लेना होगा तभी इस देश की संस्कृति की रक्षा होगी और आने वाली पीढ़ी में धर्म की स्थापना होगी।

केवल रक्षाबंधन पर राखी बांधकर कर्तव्य पूरा नहीं होता है जीवन में जहां भी कोई बहन आपको मुसीबत में दिखे तो उसके लिए एक भाई के रूप में आपको ढाल बनकर खड़ा होना होगा तभी रक्षाबंधन की सार्थकता होगी। आरती के पश्चात विशेष रूप से सुवासरा से दिल्ली लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचने वाले यात्रा के संयोजक विनय जांगिड़ व यशवंत विश्वकर्मा निंबोद का गुरुदेव ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया व आशीर्वाद दिया।


