रक्षाबंधन पर्व आज, पर्व को लेकर दिनभर बाजार रहा गुलजार, बाजार में सजी दुकानों पर चला जमकर खरीददारी का दौर

10244

टी-स्टेट न्यूज//झाबुआ से दौलत भावसार//

झाबुआ। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को शहर में धूमधाम से एवं हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार में सजी दुकानों पर 27 अगस्त, गुरुवार को दिनभर खरीदारी का दौर चलता रहा। लोगों ने बाजार से राखियों, कपड़े, श्रृंगार सामग्रीयों, मिठाई, नारियल, किराना, एवहरफ्रेश दुकानों पर पहुंचकर जमकर खरीददारी की। बाजार में सुबह से लेकर रात तक अत्यधिक भीड़ रहीं। रक्षाबंधन पर्व पर 28 अगस्त, शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में बहनों द्वारा भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया जाएगा।

बहनों द्वारा भाईयों को तिलक लगाकर आरती कर नारियल एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया जाएगा। बदले में भाईयों द्वारा बहनों को नगद एवं उपहार आदि भेंट किए जाएंगे। दिनभर पर्व का उत्साह बना रहेगा। साथ ही बाजार में भी विशेष खरीदी एवं रौनक देखने को मिलेगी। रक्षाबंधन पर्व पर लोगों द्वारा विशेष व्यंजनों का लुत्फ उठाया जाएगा तथा घर आने वाले मेहमानों की नवाजी भी विशेष व्यंजनों से की जाएगी। रक्षाबंधन का शासकीय अवकाश होने से शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बाहर रहने वाली बहनें भी इस दिन अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंचेगी। – रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई की दुकान पर खरीदी करते लोग। एवहरफ्रेश दुकानों पर भी रहीं विशेष भीड़।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here