झाबुआ जिले की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल

9712


टी-स्टेट न्यूज//झाबुआ से दौलत भावसार द्वारा//
+पेटलावद एसडी एम के पद पर रितिका पाटीदार नियुक्त+
पेटलावद एसडी एम के पद पर श्रीमती रितिका पाटीदार नियुक्त की गई है आप योग्य मिलनसार व्यवहारीक सरल स्वभाव के प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पहचान रखती है एसडी एम तनुश्री मीणा का तबादला पेटलावद से बालाघाट हो जाने पर यह नई नियुक्ति की गई है
मीणा का कार्यकाल पेटलावद क्षेत्र में विवादित रहा है ग्रामवासी नगरवासी मजदूर किसान राजनीतिक कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मीणा के कार्य पद्धति से हैरान और पहचान थे ।


+किसान आंदोलन समाप्त+
झाबुआ जिला मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय पर विगत दिनों किसान संघ के नेतृत्व में चार गुना मूआवजा को लेकर विरोध प्रदर्शन और धारणा का आयोजन किया जा रहा था पिछली रात को किसानों से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू चर्चा की गई इस अवसर पर झाबुआ के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद थे। चर्चा के बाद मांगों को उचित निर्णय करके प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए के बाद किसानों का धरना समाप्त हो गया


++झाबुआ के टाउन हॉल को पुनः लीज देने की तैयारी++
झाबुआ नगर में स्थित चंद्रशेखर आजाद टाउन हॉल नगर पालिका द्वारा नगर के गरीब आदिवासी अन्य राजनीतिक गतिविधियों को सस्ते और सुलभ किराए पर उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया था परंतु पूर्व परिषद द्वारा आर्थिक लाभ के चक्कर में नगर पालिका प्रशासन आर्थिक हानी उठाते हुए सस्ते दरों पर एक लीज कर्ता को दे दिया गया था
सूत्र बताते हैं की पूर्व में पदस्थ एसडीम एवं नगर पालिका प्रशासक श्री गुप्ता के कार्यकाल में टाउन हॉल का निरीक्षण उनके द्वारा किया गया था उसे समय टाउन हॉल की मरम्मत के लिए 7:30 लाख से अधिक राशि खर्च करना बताया गया था जो की लीज कम रेट पर दे दिया गया था जिसको तात्कालिक प्रशासक गुप्ता द्वारा अनुचित ठहराया गया था
तत्कालीन प्रशासक द्वारा अपने प्रतिवेदन में भी इस बात और तथ्यों का जिक्र किया गया था फिर भी वर्तमान परिषद 27 तारीख को होने वाली परिषद की बैठक में टाउन हॉल को पुनः लीज पर देने की तैयारी करता नजर आ रहा है
जबकि परिषद को जनता जनार्दन के हित में निर्णय लेते हुए पूर्व लीज कर्ता की लीज को निरस्त करते हुए जनता को सुविधा प्रदान करने हेतु अपने हाथों में ले लेना चाहिए परंतु वर्तमान परिषद भी अपना हित साधने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है


++आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत लेक्चरार प्रमोशन से वंचित++
आदिम जाति कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के लेक्चरारो की प्रमोशन सूची जारी कर दी गई है बताया जाता है की झाबुआ जिले में मात्र प्रमोशन सूची में तीन व्यक्तियों के नाम आए हैं बाकी सभी वंचित कर दिए गए हैं जिसको लेकर वह हैरान और परेशान है वंचित प्रमोशन से जुड़े लेक्चरार के लिए जिले में कार्यरत विभिन्न शिक्षक संगठन झाबुआ से भोपाल तक दौड़ लगाकर उनके हक की लड़ाई लड़ते दिखाई दे रहे हैं


++नेचुरल ग्रीन पार्क कॉलोनी में लाखों की चोरी++
झाबुआ नगर से लगी हुई नेचुरल ग्रीन पार्क कॉलोनी में पिछले दिनों एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों का नगदी सोना चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए सीसी टीवी कैमरा के अनुसार तीन चोरों ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया है समाचार लिखे जाने तक पुलिस को उक्त चोरी के मामले में किसी भी प्रकार की चोरों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है कॉलोनी के रहवासियों की मांग पुलिस प्रशासन से है कि वह यहां सुरक्षा व्यवस्था माकुल करें


++भाजपा महिला मोर्चा और पिछड़ा मोर्चे की जिला कार्यकारिणी घोषित++ भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के अनुशंसा और स्वीकृति से भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष द्वारा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है


++नगर के व्यापारी सावधान++
झाबुआ नगर पालिका परिषद द्वारा बस स्टैंड स्थित तेरह दुकानों को जमीन दोष करने के पश्चात अब उनकी पैनी नजर रघुनंदन कांपलेक्स पर पड़ गई है सूत्र बताते हैं कि शीघ्र इस परिसर की दुकानों को भी वह जमीन दोष करने की तैयारी में लगे हैं व्यापारी हो जाएं सावधान
++चाचा नेहरू बाल उद्यान का सीमांकन प्रतिवेदन तहसीलदार को पहुंचा++
झाबुआ नगर पालिका परिषद द्वारा अपने विशेष सम्मेलन पर चाचा नेहरू उद्यान की जमीन पर कमर्शियल निर्माण करने के लिए पीपीपी मोड का प्रस्ताव लाया गया था को लेकर झाबुआ कलेक्टर को एक शिकायत की गई थी कि यह जमीन ग्रीन बेल्ट के होकर चाचा नेहरू उद्यान के लिए आरक्षित है की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा उसका सीमांकन कराया गया था जांच दल द्वारा सीमांकन के समय शासकीय रिकॉर्ड नजुल विभाग एवं नगरी निकाय विभाग में उपरोक्त जमीन ग्रीन बेल्ट के साथ बगीचे के लिए आरक्षित अंकित पाई गई और जांच दल द्वारा अपना प्रतिवेदन तहसीलदार को भेज दिया है तहसीलदार द्वारा प्रतिवेदन पर अपनी टिप अंकित कर झाबुआ कलेक्टर को भेज दिया जाएगा उक्त आधार पर झाबुआ कलेक्टर द्वारा अपना योग्य निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर द्वारा उक्त प्रतिवेदन रिपोर्ट के आधार पर बिना दबाव और प्रभाव तथा निष्पक्ष निर्णय लिया जाता है तो नगर पालिका परिषद का पीपीपी मोड की हवा निकल जाएगी ऐसा झाबुआ नगर के जनता जनार्दन मानती है


++भाजपा जिला द्वारा अभिनव आयोजन++
जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया के टीम द्वारा आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ाने के लिए झाबुआ जिला मुख्यालय स्थित भगवा चौक स्थित गरबा ग्राउंड पर अभिनव आयोजन किया गया आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी बांसुरी वादन स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण जिले से 207 प्रतिभागी स्पर्धा में शामिल हुए इस अवसर पर झाबुआ के कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया कैबिनेट मंत्री अलीराजपुर नगर सिंह चौहान पूर्व विधायक कल सिंह भाभोर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दौलत भावसार शैलेश दुबे प्रशासनिक अधिकारी झाबुआ कलेक्टर योगेश एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार विशेष शुक्ला इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक मांगीलाल भूरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष हरू भूरिया श्याम ताहेड मदन भुरा कमलेश डामोर कमलेश दातला बहादुर हटीला प्रकाश परमार अतुल चौहान लाल मुंडिया रजनीश बबलू सकलेचा के साथ भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे बांसुरी वादन स्पर्धा में प्रथम और द्वितीय आए प्रतिस्पर्धियों को हजारों के ईनाम प्रदान किए गए


++श्रावण मास के आखिरी सोमवार पर शिव शोभा यात्राएं निकाली++ श्रावण मास के आखिरी सोमवार पर संपूर्ण जिले के साथ झाबुआ नगर के शिव मंदिरों पर शिवलिंगों का आकर्षक श्रंगार और साज सज्जा की गई इस अवसर पर शिव डोले के रूप में यात्रा और जुलूस का भी आयोजन किया गया प्रसिद्ध देवझिरी तीर्थ पर संकट मोचन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना अभिषेक और भंडारों के आयोजन संपन्न किए गए तथा नर्मदा कुंड में श्रद्धालुओं ने स्नान कर अपनी आस्था को प्रकट किया


+और अंत में++
सावधान झाबुआ नगर में पांडव ग्रुप के माध्यम से नगर वीडियो व्यापारियों और जनता जनार्दन पर पंचक लग गया है इस पंचक में नगर पालिका परिषद किस-किस का नुकसान किसके आधार पर करती है जनता जनार्दन में इस बात की चर्चा जन चर्चा का विषय बनी हुई है?

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here