
टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर (नरेंद्र सोनी )
देश प्रेम की भावना किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, और जब यह समर्पण धरातल पर दिखता है तो हर कोई नतमस्तक हो जाता है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है मीनाक्षी बस के परिचालक (कंडक्टर) ताज मोहम्मद ‘ताजू’ ने।ताज मोहम्मद पिछले लगभग 15 वर्षों से हर राष्ट्रीय त्योहार (15 अगस्त और 26 जनवरी) पर एक अनूठी परंपरा निभा रहे हैं।
वे जिस भी बस में ड्यूटी पर तैनात होते हैं, उसे अपने निजी खर्च से हजारों रुपये लगाकर तिरंगे, रंग-बिरंगे गुब्बारों और सुंदर फूलों से दुल्हन की तरह सजाते हैं। बस के उपर डीजे से गूंजते देशभक्ति के गीत हर यात्री में देश प्रेम का जज्बा जगा देते हैं। चलती-फिरती बस के जरिए दिया जाने वाला उनका यह संदेश आज क्षेत्र में चर्चा का विषय है।शिवसेना राज्य प्रमुख ने थपथपाई पीठ ताज मोहम्मद के इस नि:स्व


