
टी-स्टेट न्यूज
मंदसौर ( नरेंद्र सोनी) आरोपियों से पूछताछ के दौरान 03 अलग अलग स्थानो से चोरी गया मश्रुका चांदी के गहने , नगदी व मोटर सायकल को किया बरामद ।
बडा महादेव मंदिर से चोरी गई दानपेटी मय रकम के बरामद ।
पलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर विनोद कुमार मीना के द्वारा थाना क्षेत्र में घटित संपत्ति संबंधी अपराधों की माल मुल्जिम की पतारसी हेतु दिये गये निर्देशों के तारतम्य में रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ एवं विजय कुमार यादव एसडीओपी महोदयगरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला व टीम ने पेट्रोल पम्प पर लूट की योजना बनाते गिरफ्तार तीन शातिर बदमाशों से पूछताछ पर से थाना क्षेत्र की 03 अलग अलग स्थानो पर से हुई चोरियों से गया माल मश्रुका बरामद किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
थाना क्षेत्र भानपुरा में हो रही चोरियों पर से थाना भानपुरा पर दिनांक 26.06.202, 26.07.26 एवम् 12.08.2026 को प्रथक प्रथक अपराध अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिये गये थे ।
यह कि थाना भानपुरा पर गिरफ्तार आरोपीगण 1.कल्लु पिता श्यामलाल जाति कन्जर उम्र 36 साल निवासी रेनखेडा थाना रावतभाटा जिला चित्तौडगढ राजस्थान, 2. बादल पिता इन्दरमल जाति कन्जर उम्र 25 साल निवासी धांगनमऊ कलाँ थाना भैंसरोडगढ जिला चित्तौडगढ राजस्थान तथा 3. दिनेश पिता चतुर्भुज जाति बागरी उम्र 27 साल निवासी देवली कला थाना चेचट हामु. सालेरा खुर्द थाना चेचट जिला कोटा राजस्थान से पूछताछ में चोरी / नकबजनी करना स्वीकार किया जो गिरप्तार आरोपीगण कल्लु कंजर , बादल कंजर व दिनेश बागरी की निशादेही से चोरी गया माल मश्रुका बरामद किया गया है ।
जप्त मश्रुका- 01. बडा महादेव मंदिर से चोरी गई दानपेटी व रूपये नगदी 3080 रूपये
02. चांदी की एक जोड सट बजनी 120 ग्राम
03. चांदी की 04 चुडियां बजनी 55 ग्राम
04. एक जोडी चांदी की पायजेव व 04 चांदी के सिक्के कुल कीमती 20 हजार रूपये
05. एक सीडी डीलक्स 100 मोटर सायकल कीमती 40000 रूपये
गिरफ्तार आरोपीगण – 1.कल्लु पिता श्यामलाल जाति कन्जर उम्र 36 साल निवासी रेनखेडा थाना रावतभाटा जिला चित्तौडगढ (राज.)
2. बादल पिता इन्दरमल जाति कन्जर उम्र 25 साल निवासी धांगनमऊ कलाँ थाना भैंसरोडगढ जिला चित्तौडगढ
3. दिनेश पिता चतुर्भुज जाति बागरी उम्र 27 साल निवासी देवली कला थाना चेचट हामु. सालेरा खुर्द थाना चेचट
जिला कोटा राजस्थान
सराहनीय कार्य– उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला, उप निरीक्षक बापु सिहं बामनियां,
उनि ओंकार सिहं ठाकुर, सउनि धन्नालाल योगी ,प्रदान आरक्षक रामचन्द्र प्रआर आशीष बैरागी ( सायवर सेल), प्रआर मुजफ्फर ( सायवर सेल), आरक्षक मनीष बघेल ( सायवर सेल), आरक्षक कमल प्रताप सिहं , आरक्षक प्रतीक तंवर का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।


