
टी-स्टेट न्यूज //मंदसौर नरेंद्र सोनी// 1निरीक्षण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दिव्यांक सिंह और विधायक हरदीप सिंह डंग ने अधिकारियों के साथ सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम लदुना में पटवारी कार्यालय तथा उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया।
2. पटवारी कार्यालय में निर्देश
किसानों की सुविधा के लिए पटवारी कार्यालय में QR कोड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। 3. उचित मूल्य दुकान की जांच
उचित मूल्य दुकान के गोदाम में रखी राशन सामग्री खाद और बीज का निरीक्षण किया गया।

4. ग्रामीणों से संवाद
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा की।
ग्रामीणों की मांग पर गांव में खेल मैदान बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
5. सड़क मरम्मत
दमाखेड़ी पहुंच मार्ग की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। कलेक्टर और विधायक ने ग्राम लदुना में किया निरीक्षण


