मंदसौर मुख्यालय से अधिकारी प्रात: 8 बजे फिल्ड के लिए रवाना होंगे ।

टी-स्टेट न्यूज/मंदसौर (नरेंद्र सोनी 13 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सीतामऊ में 14 अगस्त को शिविर आयोजित होगा। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सभी अधिकारियों को शिविर को सफल बनाने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अभियान के अंतर्गत जन समस्याओं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा संबंधित जनप्रतिनिधीकरण अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मंदसौर मुख्यालय से कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह सहित अधिकारी 14 अगस्त को प्रात: 8 बजे सीतामऊ तथा फिल्ड के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीतामऊ के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 अगस्त को अधिकारियों द्वारा भ्रमण करके लोक संपर्क किया जाएगा। आमजन की शिकायत और समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिन शिकायतो समस्याओं के निराकरण में समय सीमा देनी होगी तो निश्चित समय सीमा दी जाएगी।
14 अगस्त को प्रथम सत्र में अधिकारियों द्वारा संपूर्ण सीतामऊ नगरी क्षेत्र के वार्डो का भ्रमण किया जाएगा। इसके अलावा जिन ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा उनमें ग्राम सुरखेड़ा, लदूना, तितरोद, मामटखेड़ा, गोपालपुरा, दलावदा, ढण्ढेड़ा, दीपाखेड़ा, राजनगर, साखतली खेड़ा, मऊखेड़ा, सेदरामाता, धतुरिया, मानपुरा, खजूरीनाग, लसुडिया, भारतपुरा, भगोर, सगोर, पोटलिया, मोरियाखेड़ी, साताखेड़ी, झांगरिया, नकेड़िया, पतलासी कला, सरगसेदरा, सेमलियारानी, महुवा, महुवी, करण्डिया, लावरी, मुण्डला, मुवाला तथा रावटी शामिल है।


