दलौदा तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास अभियान के तहत औचक निरीक्षण, शिकायतों का हुआ मौके पर निराकरण ।

7044

टी-स्टेट न्यूज//मंदसौर – (नरेंद्र सोनी) मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शासकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश । नगर परिषद नगरी (तहसील दलोदा) में तहसीलदार ब्रजेश मालवीय के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन कर विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा तहसीलदार ब्रजेश मालवीय के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र, हायर सेकेंडरी स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दल ने संस्थाओं की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की। तहसीलदार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं देने के सख्त निर्देश दिए।

नगर परिषद कार्यालय में लगा कैंप, आवेदनों का हुआ निपटारा
अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नगरी के कार्यालय में एक विशेष शिविर (कैंप) का आयोजन किया गया। इस कैंप में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से प्राप्त हुई विभिन्न शिकायतों और आवेदनों की समीक्षा की गई। तहसीलदार की मौजूदगी में मौके पर ही कई लंबित मामलों और जन समस्याओं का त्वरित निराकरण कर आवेदकों को राहत पहुंचाई गई। इस दौरान प्रशासनिक अमले सहित नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here